फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंगल में अमंगल.... बिना टिकट घुसने पर दो समुदाय के लोग भिड़े, जमकर हुई मारधाड़

Mon, 02 Sep 2024 06:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हाफिजगंज कस्बे में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला में दंगल भी हो रहा है। रविवार को दूसरे समुदाय के युवक बिना टिकट के दर्शक दीर्घा में जाने लगा। आरोप है कि आयोजकों ने रोका तो उसने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला के दंगल में एक समुदाय के लोगों के बिना टिकट घुसने को लेकर हंगामा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की तो दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। पुलिस ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


हाफिजगंज कस्बे में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला में दंगल भी हो रहा है। इसमें दूर-दराज के पहलवान ताकत आजमा रहे हैं। शनिवार शाम दूसरे समुदाय का माजिद 12-14 लोगों के साथ दंगल में पहुंचा। टिकट लिए बिना ही वह दर्शक दीर्घा में जाने लगा।

आयोजकों ने विरोध किया तो अपने साथियों के साथ उसने मारपीट शुरू कर दी। दंगल की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मेला अध्यक्ष दीपराज गंगवार का आरोप है कि आरोपियों ने आयोजन न होने देने की धमकी दी। मेला अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने माजिद, जाहिद खां, कौसर खां, मैसर खां, दानिश, वसीम खां और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें