फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत का माहौल खत्म होना तय, अब विहिप से चंदे का हिसाब ले ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खुशी या मायूसी हर फैसले के बाद की स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन इस फैसले के बाद इतना तय है कि मंदिर के नाम पर राजनीति का अब अंत हो चुका है। मजहब के नाम पर नफरत के लंबे दौर का खात्मा होना भी अब निश्चित है। उम्मीद है कि अब सांप्रदायिकता के अंत के साथ मुल्क की बेहतरी की राजनीति का आगाज होगा। मौलाना तौकीर ने कहा कि मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी सराहना की, साथ ही कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर बनाने के नाम पर बेशुमार चंदा इकट्ठा किया है लिहाजा अब ट्रस्ट की जिम्मेदारी होगी कि विहिप से उस चंदे और उस पर मिले ब्याज का भी हिसाब ले। उन्होंने कहा कि निर्मोही अखाड़ा, शिया वक्फ बोर्ड और विश्व हिंदू परिषद के दावे को खारिज किया जाना भी न्यायालय का स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें