फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुरक्षा जवानों को दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इफको आंवला। इकाई के सतर्कता विभाग ने सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर सुरक्षा जवानों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख सत्यजित प्रधान ने किया। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यस्थल और संयंत्र की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सुरक्षा अधिकारी अजय बाजपेयी और इफको के सुरक्षा अधिकारी मेजर जसनीत सिंह बख्शी ने कहा कि कार्यस्थल, संयंत्र और नगर परिसर में सजगता व सुरक्षा सबसे पहले है। जवानों को संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा के साथ आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कर्तव्यों के प्रति जागरूकता से बड़े संकट को भी टाला जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें