बरेली। रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण एक सप्ताह में दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ मार्ग की अप-डाउन 24 ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है। एक सप्ताह में 18 और ट्रेनों को निरस्त किया जाना है। शनिवार को चार अगस्त तक 22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया। अवध-असम, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी सोमवार से चार अगस्त तक निरस्त किया जाएगा।
इन दिनों कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार होते हुए देहरादून और गढ़मुक्तेश्वर होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर ज्यादा दबाव है। शनिवार को 14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस, 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15119/20 जनता एक्सप्रेस, 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस, 12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15211/12 जननायक एक्सप्रेस, 15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस, 15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
सोमवार से 15909/10 अवध असम एक्सप्रेस और 15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी चार अगस्त तक निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान रोजा-सीतापुर रेलखंड में ब्लॉक के कारण एक, तीन और छह अगस्त को 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 31 जुलाई, दो, चार और पांच अगस्त को 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त की जानी है। 30 जुलाई, एक, तीन और चार अगस्त को 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस व 31 जुलाई और दो व पांच अगस्त को 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस को निरस्त किए जाने से यात्रियों की समस्या और बढ़ेगी। संवाद