आंवला।
मकान का छज्जा गिरने से बुआ व भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार देर रात साढ़े दस बजे मोहल्ला बजरिया स्थित मकान के पड़ोस में आई बरात में शामिल होने के लिए अलीशा अपनी बुआ जीनत के साथ पहुंचीं। पड़ोस के मकान के छज्जे पर खड़ी होकर दोनों मेहमानों को देख रही थीं। तभी छज्जा भरभरा-कर सड़क पर आ गिरा। इसमें बुआ व भतीजी भी नीचे आ गिरी। दोनों को समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जीनत की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद