फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों एक विभाग के छापा में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग एवं मैटेरियल का बड़ी तादाद में माल सीज किया गया था। माल छुड़वाने के लिए कथित भाजपा नेता ने संबंधित अफसर और अन्य भाजपा नेताओं के नाम पर रुपये लिए थे पर माल नहीं छूटा। रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। जो भाजपा नेता और कारोबारी का बताया जा रहा है। इसमें रुपये लेन-देन आदि चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में व्यापारी बता रहा है कि सीज माल छुड़वाने के लिए एक-एक कर पार्टी के पदाधिकारियों समेत अधिकारियों को करीब 24 लाख रुपये दिए पर अब तक माल नहीं छूटा। इस पर कथित भाजपा नेता ने प्राप्त रुपये संबंधित को पहुंचाने की जानकारी दी। बताया कि कुछ को बैंक एकाउंट के जरिए ट्रांसफर किए थे। इस पर भाजपा नेता काम कराने के प्रति आश्वस्त करता है। वहीं, व्यापारी ने जल्द काम न होने पर संबंधित प्रकरण की शिकायत शासन स्तर पर किए जाने की हिदायत दे रहा है। बताया जाता कि व्यापारी ने संबंधित प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के एक मंत्री को शिकायती पत्र भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें