बरेली। आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर का इलाज कराकर नया जीवनदान पाने वाले सराय खाम के सरताज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना एक सपने जैसे लग रहा है। वह कहते हैं खतरनाक बीमारी के बाद सोचा नहीं था कि ठीक होने के बाद प्रधानमंत्री खुद बुलाकर उनका हालचाल पूछेंगे। पंद्रह दिन पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावे और एक अक्तूबर को वह अपनी अम्मी कौशर के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके साथ देश के अन्य राज्यों से भी आयुष्मान योजना के लाभार्थी पहुंचे थे। वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री सामने बैठे थे और सबसे पहले उनसे तबीयत के बारे में पूछा कि तबीयत कैसी है। इसके बाद इलाज कहां कराया, इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं हुई पूछा। सरताज ने खुद की तबीयत और कहां इलाज कराएगा उसके बारे में बताया। सरताज बुधवार रात बरेली पहुंचे।