नवाबगंज। पनघैली नदी किनारे फौजी पड़ाव पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर चोरी की फिराक में रविवार रात ताले तोड़ने और पीछे की जाली काटने की कोशिश की गई। धार्मिक स्थल की देखभाल करने वाले महंत प्रदीप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार दानपात्र चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देर शाम होते ही फौजी पड़ाव पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। मोबाइल की रोशनी में शराब और खानपान होता है। ग्रामीणों ने पुलिस पर इस ओर ध्यान न देने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।