फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का प्रयास

Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बयान दर्ज कराने के लिए थाने जा रही दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की तहरीर नवाबगंज थाने में दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुलड़िया धीमर के रहने वाले आरोपी अभिषेक गंगवार के खिलाफ तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बयान दर्ज कराने के लिए उसे थाने बुलाया। आरोप है कि शनिवार को जब वह थाने जा रही थी तो रास्ते में रामलीला मैदान के पास आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। मारपीट करने के साथ गाड़ी में डालने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख वह मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिपाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें