हाफिजगंज। हरहरपुर मटकली के हरपाल की पत्नी रेखा गंगवार पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में गांव के वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह 28 मई की रात में सपरिवार घर में सो थे। आरोप है कि गांव का वीरेंद्र तेजाब की बोतल लेकर घर में घुस गया। उसने रेखा गंगवार पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। भनक लगने पर हरपाल ने आरोपी को पकड़कर बोतल छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।