फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या-लूट की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हत्या-लूट की कोशिश के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी, पर आरोपियों का केवल शांतिभंग में चालान किया। घटनाक्रम के दौरान रिटायर्ड दरोगा का सड़क पर घूमकर राइफल तानते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मुंशी नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा सफदर अली ने खलीक अहमद, बिलाल हुसैन, पप्पू के भाई समेत 45 अज्ञात लोगों पर बलवा, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में रिपोर्ट कराई है। सफदर अली ने बताया कि वह अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर रिश्तेदारी में गए थे। उन्होंने बिलाल हुसैन से डेलापीर सब्जी मंडी में खलीक अहमद की पार्टनरशिप में 58 लाख रुपये में दुकान ली थी। सफदर के बेटे नजीर हुसैन और फराज हुसैन से इन लोगों ने गाली-गलौज की। तब उनके बेटे ने कॉल करके सफदर अली को बताया कि ये लोग घेरकर मारपीट कर रहे हैं। वह सीधे मंडी चले गए। वहां खलीक अहमद, बिलाल हुसैन और खलीक के भाई समेत 45 लोगों ने उनकी राइफल लूटने और हत्या की कोशिश की।
पुलिस ने सफदर अली की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कुछ आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार भी किया पर उनका शांतिभंग में चालान करके मामला निपटा दिया। इस मामले में आर्थिक समझौते की चर्चा है। वायरल वीडियो में रिटायर्ड दरोगा सफदर अली भी आरोपियों पर राइफल ताने व धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई थी पर ज्यादा बड़ा मामला नहीं था तो शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोई गड़बड़ हुई है तो जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें