फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह से लौट रही लड़की के अपहरण की कोशिश

Thu, 14 Dec 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन के खिलाफ रिपोर्ट, दो आरोपी पीलीभीत निवासी
विज्ञापन

बहेड़ी। कार सवार तीन युवकों ने शादी समारोह से लौट रही एक युवती के अपहरण की कोशिश की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर युवक भाग गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बहेड़ी के ग्राम भरौनी निवासी व्यक्ति का कहना है कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी परिवार के लोगों के साथ शादी में देवीपुरा के सूर्या ग्रीन पैलेस में गई थी। शाम को वह घर लौट रही थी, तभी भरौनी रोड पर तालाब पर पीछे से आ रही कार में सवार तीन युवकों ने उसे कार में डाल दिया। बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कार का पीछा किया तो तीनों युवक उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पुत्री ने घर आकर पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा निवासी अलीगंज अमरिया जिला पीलीभीत, अनुज निवासी खुटिया अमररिया जिला पीलीभीत और अनिकेत निवासी भिलइया थाना बहेड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें