फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश, परिजनों ने युवक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। फ्लाईओवर से कूदकर किशोरी के खुदकुशी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




परिजनों ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में युवक पर पुत्री को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि मंगलवार को युवक द्वारा शादी से इन्कार व परिजनों द्वारा प्रेमी से शादी न कराने को लेकर किशोरी ने गुस्सा जताते हुए पुल पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया था। बताया जा रहा है कि युवक का 14 वर्षीय किशोरी से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश में रहकर मजदूरी करते हैं। दशहरा पर अपने गांव आए थे, तो 15 अक्तूबर की रात नौ बजे उनकी पुत्री शौच को गई तो गांव का युवक फुसलाकर ले गया। खोजने पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद मंगलवार को किशोरी ने मीरगंज नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर पर चढ़कर प्रेमी के साथ शादी के लिए आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और युवक को अपने साथ थाने लाई थी। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। किशोरी मीरगंज थाने में ही बैठी रही थी। पुलिस ने देर रात उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें