फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवास के लिए ग्रामीणों को ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। खुद को तहसील बरेली में कार्यरत एक अफसर बताकर बाइक से एक युवक सोमवार को क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द में पहुंचा। ग्रामीणों को अपने झांसे में लेने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर 72सौ रुपये की मांग की। शक होने पर जब ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया और खुद को घिरता देख भाग गया। सोमवार दोपहर के समय एक युवक बाइक से गांव कुल्छा खुर्द पहुंचा। खुद को बरेली तहसील में कार्यरत एक अधिकारी बताया। गांव के हर प्रसाद की परचून की दुकान पर पहुंचने पर युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ फॉर्म पड़े हैं। उससे भरवाने पर प्रति व्यक्ति 72सौ रुपये देने होंगे। इस पर किसी ग्रामीण के प्रश्न पर वह फंस गया और माैके से चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें