फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल की जमीन कब्जाने की कोशिश, निर्माण रोका

Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। धर्मस्थल की खाली पड़ी जमीन पर गांव के दबंगों ने रातों-रात कब्जा कर नींव भरवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आठ दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सनइया रानी मेवा कुंवर में धर्मस्थल की 12 बीघा जमीन खाली पड़ी है। बताते हैं कि धर्मस्थल के पास में ही महेंद्र सिंह यादव, रमेश यादव, सुरेश चंद यादव के मकान हैं। धर्मस्थल की खाली जमीन पर यहीं रहने वाले आठ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रातों-रात उस पर नींव भरकर दीवार खड़ी कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया।
गांव के ही मुकेश सिंह यादव ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ कुमार की पैमाइश में भी अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। वहां लगे सरकारी हैंडपंप व सोलर लाइट पर भी भूमाफिया ने कब्जा कर लिया था। पार्षद वेदराम मौर्य भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि वह इस मामले की शिकायत डीएम व नगर आयुक्त से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें