फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश, पति पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। विवाहिता ने पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने, आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट सोमवार को कराई है। पुलिस के अनुसार विवाहिता रिंकी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल आने पर उसको पता चला कि पति का दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग है। इसी का विरोध करने पर आरोपी पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। सोमवार को उसे पकड़कर रसोई में ले जाकर मारने की नीयत से सिलिंडर का पाइप खोल कर माचिस की तीली जला दी। चीख पुकार की आवाजें सुनकर सास-ससुर और पड़ोसी आ गए, जिन्होंने उसे बचा लिया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहल्ला बजरिया यादवों वाली पुलिया निवासी आरोपी सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें