फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम के सामने मारपीट की कोशिश, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किसान की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची एसडीएम के सामने की दबंग ने गाली-गलौज करते मारपीट की कोशिश की। एसडीएम ने दबंग से सात दिन के अंदर जमीन से कब्जा खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसान ने दबंग के खिलाफ एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद गांव में मुरारीलाल ने बताया कि गांव में चारागाह के नाम से भूमि है, जिस पर गांव के एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। शिकायत पर सोमवार को एसडीएम मल्लिका नैन टीम के साथ मौके पर जांच के लिए आई थीं। तब दबंग मारपीट के लिए आमादा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें