भारत सिंह यादव सोमवार की शाम पड़ोसी गांव कैनी इंचौर झूना नगर से जानवरों के लिए धान की पॉलिस और आटा खरीदकर ला रहे थे। रास्ते में ऋषिपाल के मैंथा प्लांट के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी लेने लगे। जेब में कुछ नहीं मिलने से एक बदमाश ने उनके सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। इसी बीच रजपुरा कलां से लौट रहे कैनी इंचौर झूना नगर गांव के रिंकू पर भी बदमाश टूट पड़े। उसका मोबाइल और दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांध दिए। देर तक घर न लौटने पर भारत सिंह यादव का बेटा सुभाष यादव ग्रामीणों को लेकर गया तो उन्हें देखकर बदमाश भाग गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बंधनमुक्त कराया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।