फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मूगफली के रुपये मांगे तो ठेले वाले पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मूंगफली बेचकर गुजर बसर करने वाले पर अज्ञात लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और भीड़ जुटने पर मौके से फरार हो गए। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन

किला के मोहल्ला शेर खान निवासी ताहिर सिटी स्टेशन के पास मूंगफली का ठेला लगाते हैं। शनिवार को उनके ठेले पर दो लोग नशे में आए और चालीस रुपये की मूंगफली लेकर चल दिए। जब ताहिर ने उनसे रुपये मांगे तो आरोपियों ने कहा कि यहां ठेला लगाना है तो हर महीने एक हजार रुपये देने होंगे। ताहिर के विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकाला और पेट पर हमला करने की कोशिश की। घबराकर ताहिर मौके से जान बचाकर भाग गए। घटना देखकर आसपास के ठेले वाले भी मौके पर जुट गए। इसके बाद दोनों युवक भी फरार हो गए। ताहिर की तहरीर पर किला थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें