लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खुलेगी
बिथरी थाने में दर्ज मुकदमे में बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी भी आरोपी है। इन दिनों वह जिला जेल में बंद है। मारपीट व रंगदारी के कई मामलों में उसका नाम जोड़कर पुलिस अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है। सीओ थ्री की संस्तुति के बाद फाइल एसएसपी के हवाले कर दी गई है। वह जल्द ही हिस्ट्रीशीट खोलने की अनुमति दे सकते हैं। बाद में गैंगस्टर के मामले में लल्ला व उसके साथियों पर रिपोर्ट लिखकर इनका गैंगचार्ट बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder: नेताओं से लेकर अंडरवर्ल्ड तक को था अतीक के मुंह खोलने का डर, पुलिस से कबूले थे 14 नाम
जेल में खुशी और मातम का मिलाजुला माहौल
सूत्रों के मुताबिक जिला जेल (केंद्रीय कारागार-2) में अशरफ की सूनी बैरक देखकर कई बंदियों ने गम का इजहार किया। जेल के अधिकांश बंदियों के खाने-पीने का अशरफ खास ख्याल रखता था। इस लिहाज से कई बंदी उससे भावनात्मक रूप से जुड़े थे। अधिकांश ने दोपहर का भोजन नहीं किया। कई जेल स्टाफ को भी वह आर्थिक रूप से मदद करता था, तो उनमें भी गम का माहौल है। हालांकि तमाम बंदी इस घटनाक्रम का समर्थन भी कर रहे हैं। जेल के अहाते में लगे टीवी पर लगातार बंदी प्रयागराज से जुड़े समाचार देखते रहे। कई ने अखबार भी मंगाकर पढ़ा।