फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नपेंगे जीएसटी पंजीकरण में देरी कर रहे सहायक आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्यमियों, व्यापारियों की आपत्तियों का संज्ञान लेकर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-1 ने दी हिदायत
विज्ञापन


बरेली। बीते दिनों मुख्य सचिव के सामने मंच पर उद्यमियों ने जीएसटी अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण में उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। प्रकरण पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-1 ओपी चौबे ने सभी सहायक आयुक्त को हिदायत जारी की है।
विज्ञापन

जीएसटी खंडाधिकारियों को पंजीयन संबंधी जांच के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जो भी सहायक आयुक्त पंजीयन करने में बेवजह लेटलतीफी कर रहे हैं या पंजीयन नियमानुसार जारी नहीं कर रहे उनके खिलाफ जांच रिपोर्ट दी जाए। उद्यमियों और व्यापारियों से अपील की है कि जो भी अधिकारी पंजीयन को लेकर परेशान करें, उनके खिलाफ सीधे संयुक्त आयुक्त राज्य कर संभाग-ए, बी बरेली से शिकायत कर सकते हैं। ये निर्देश शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त राज्यकर संभाग ए, बी केके गुप्ता और विजय कुमार गौड़ और खंडाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी किए गए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें