फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जांच के लिए जंक्शन पहुंचे आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट, स्टाफ से की पूछताछ

Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरपीएफ मुरादाबाद डिवीजन के असिस्टेंट कमांडेंट त्रिलोक सिंह रावत सोमवार को बरेली जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने जंक्शन और आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद अवैध वेंडरों के मोबाइल और रुपये लूटने, बिना कार्रवाई के उनको छोड़ने के मामले में आरपीएफ स्टाफ से पूछताछ की। दो घंटे के बाद वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

आरपीएफ की कैंट चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पिछले दिनों चार अवैध वैंडरों को पकड़ने के बाद उनके मोबाइल और रुपये छीन लिए थे। बाद में मोबाइल वापस कर दिए। वेंडरों केे खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और बिना अधिकारियों को सूचना दिए उनको छोड़ भी दिया। शिकायत पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो सीनियर कमांडेंट आरपीएफ शनमुगा वडिवेल ने रविवार को कैंट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही की वजह से आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां को भी निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें