फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख और मजदूर के बीच जमकर मारपीट की गई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के साथ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भमोरा निवासी बसपा सरकार में ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की प्रमुख रहीं ममता सोलंकी पत्नी नरेश सोलंकी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला राहुल पुत्र रामवीर आए दिन शराब पीकर पैसे मांगता है। अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। बृहस्पतिवार रात शराब पीकर घर में घुस गया। पैसे मांगने लगा। मना करने पर बाल पकड़कर मारपीट की। जान से मारने की नीयत से घर से फावड़ा ले आया, जिससे वह घायल हो गईं। पूर्व प्रमुख ने बताया कि उनके पति नरेश सोलंकी अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसके चलते राहुल अक्सर अभद्रता करता है।
मजदूरी के पैसे नहीं देने का लगाया आरोप
राहुल की मां निर्दोषा देवी ने दी तहरीर में बताया की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ममता सोलंकी ने उनके बेटे राहुल से घर की साफ सफाई के साथ जनरेटर की भी साफ-सफाई कराई थी। इसके मजदूरी के पैसे मांगने पर बेटे के साथ मारपीट की गई। रात में पुत्र व परिवार को तमंचे से गोली मारने की धमकी मिली है। एसएचओ पीके चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे पक्ष की भी तहरीर आई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें