फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्रद्धांजलि सभा के आयोजन पर की मारपीट, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। विधायक डॉॅ. श्याम बिहारी लाल के निधन के बाद पचौमी गांव में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन पर एक ग्रामीण पर कुछ लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पचौमी गांव निवासी जहीरूद्दीन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने विधायक के निधन के बाद गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस बात से पहले से विरोध मान रहे उनके ही गांव के कुछ लोगों ने उन पर तीन जनवरी की रात आठ बजे हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने आरोपी जहूर हसन, दूल्हे हसन, नूर हसन, सब्बन, आलम, मेहताब, सोहेल, मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें