फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर आयुक्त से पूछा, शिकायत का फर्जी निस्तारण क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के कागजी निस्तारण पर मंडलायुक्त ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं। यह निर्देश कूर्मांचल नगर निवासी अमित कुमार अग्रवाल की नगर निगम को अलाव के लिए दी लकड़ी के भुगतान से संबंधित है। लकड़ी के भुगतान संबंधी 28 फाइलें निर्माण विभाग से गुम हैं। अमित कुमार अग्रवाल अब तक सात बार शिकायत कर चुके हैं। बार-बार अंतरिम निस्तारण दर्शाया जा रहा है। आख्या में यही लिखा जा रहा है कि तत्कालीन मुख्य अभियंता से जवाब मांगा गया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि आईजीआरएस की शिकायत के निस्तारण पर निर्माण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें