उसी दिन उमेश पाल की दोपहर में हत्या हुई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए असद ने अपना मोबाइल और कार्ड लखनऊ में छोड़ा था, जिससे लोकेशन ट्रेस न हो। बावजूद असद को बचाने की कोशिश कामयाब न हो सकी। बताते हैं कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने असद को दुबई भगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं भाग सका।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अतिन जफर को बिथरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमे में उसका नाम नहीं था। विवेचना में उसकी भूमिका सामने आई।