फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अशोका फोम फैक्टरी बनी आग का गोला, छह से ज्यादा कर्मचारी झुलसे, दो लापता, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Wed, 10 May 2023 10:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर अशोका फोम की चार फैक्टरी हैं।  फैक्टरी में गद्दे के लिए फोम बनाने का काम किया जाता है। फैक्टरी में रात करीब सात बजे तेज धमाके के साथ एक हिस्से में आग लग गई। फोम में आग लगी तो कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
अशोका फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार रात भीषण आग लग गई। कई फुट ऊंची लपटें उठती देख अफरातफरी का माहौल रहा। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में छह से ज्यादा कर्मचारियों के झुलसने की बात बताई जा रही है जबकि दो लोग लापता हैं। सीएफओ, एफएसओ, सीओ फरीदपुर के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।

विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर अशोका फोम की चार फैक्टरी हैं। जेड गांव के पास एक फैक्टरी में गद्दे के लिए फोम बनाने का काम किया जाता है। फैक्टरी में रात करीब सात बजे तेज धमाके के साथ एक हिस्से में आग लग गई। यहां फोम बनाई जा रही थी, फोम में आग लगी तो कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गईं। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। परसाखेड़ा, बरेली और फरीदपुर से फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की ऊंची लपटें और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग भी आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया गया। झुलसने वालों में हरहरपुर निवासी रवि, नकटिया निवासी बबलू, धारमपुर निवासी हंसराज आदि शामिल हैं। देर रात तक पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया है। सरकड़ा गांव निवासी राकेश और हरहरपुर निवासी अरविंद लापता हैं। देर रात तक उनकी तलाश जारी थी।


500 मीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज

फैक्टरी में धमाका इतना तीव्र था कि यहां से करीब 500 मीटर दूर स्थित गांव में भी लोग सहम गए। किसी ने इसे बिजली गिरना तो किसी ने बम फटना माना। आग की लपटें पांच किमी दूर से स्पष्ट दिखाईं दे रहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें