फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कुमार बने विवि के नए कुलसचिव

Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
अशोक कुमार बने विवि के नए कुलसचिव - फोटो : अशोक कुमार बने विवि के नए कुलसचिव
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव साहब लाल मौर्या का तबादला इलाहाबाद विश्वविद्यालय हो गया है। उनको वहां कुलसचियव बनाया गया है। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद होंगे। इस बाबत शासन ने आदेश जारी कर दिया है। कुलसचिव साहब लाल मौर्या के तबादले की चर्चाएं विवि में काफी दिनों से चल रही थी जो शनिवार को सही साबित हुईं। साहब लाल मौर्या दो साल पहले विवि के कुलसचिव बने थे। इससे पहले वह फैजाबाद विवि और काशी विद्यापीठ में कुलसचिव रह चुके हैं। इससे पहले वह रुहेलखंड विवि में ही डीआर पद पर थे। कुलसचिव के तबादले के साथ ही कुछ अन्य अफसरों के तबादलों की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। वित्त अधिकारी के साथ दो डीआर के तबादले की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें