फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आशीष दूसरी बार बनाए गए महासंघ के जिलाध्यक्ष

Fri, 27 Feb 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का गठन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें सिंचाई विभाग के आशीष कुमार गंगवार लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि मंत्री पशुपालन विभाग के इंद्र भूषण गौतम को बनाया गया है। इस तरह जिला इकाई में 32 पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक दो वर्ष में संगठन की जिला इकाई के गठन के क्रम में पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक कैनाल कॉलोनी में स्थित संघ भवन में हुई। यह बैठक सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में हुई है। उन्होंने बताया कि जिला इकाई में पुनर्गठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर राजेश बाबू व ललित पटेल नियुक्त किए गए हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार सिंह, प्रेमपाल यादव, जगमोहन यादव, मो. नवी और मुनेश बंसल की घोषणा हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें