फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमानत मिलते ही आरोपी ने छात्रा को गवाही देने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे की एक बस्ती के रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने क्षेत्र के एक गांव के बीमा एजेंट शिवम उर्फ शिवा गंगवार के खिलाफ दो वर्ष पूर्व कोतवाली नवाबगंज में छेड़खानी, मारपीट के साथ ही पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीमा एजेंट शिवा गंगवार ने छात्रा पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह गवाही देने के लिए कोर्ट पर गई तो उसे कोर्ट के गेट पर ही रोक लिया गया। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने कप्तान के आदेश पर उसके खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें