फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहले दिन ही व्यवस्था धड़ाम... अतिरिक्त बसें, ट्रेनों के कोच नहीं आए काम

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी के लिए साधन की तलाश में भटकते रहे अभ्यर्थी
विज्ञापन

चौबीस घंटे में सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर 920 बसों का आवागमन

बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज के साथ रेलवे ने भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते पहले दिन ही सभी इंतजाम धड़ाम हो गए। परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, अतिरिक्त ठहराव के साथ रोडवेज की 60 अतिरिक्त बसों का संचालन और 40 के फेरे बढ़ाने के बाद भी अभ्यर्थी घर वापसी के लिए साधन की तलाश में भटकते रहे।
पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार रात ही शहर पहुंच गए। रात जंक्शन, बस अड्डों और यहां-वहां फुटपाथ पर बिताने के बाद सुबह होने पर उन्होंने परीक्षा केंद्रों का रुख किया। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच शनिवार की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आते रहे।
विज्ञापन

सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा से जो बसें दोपहर तक रवाना हुई उनकी शाम पांच बजे तक वापसी नहीं हो सकी। शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटने पर एक बार फिर से जंक्शन समेत बस अड्डों पर दबाव बढ़ा तो व्यवथाएं धड़ाम हो गईं। हालांकि, दूसरे डिपो की आने वाली बसों ने हालात को काफी हद तक संभाला। काफी संख्या में अभ्यर्थी देर रात तक घर वापसी के लिए बसों के इंतजार में भटकते रहे।


ट्रैक पर अभ्यर्थियों की भीड़, धीमी की ट्रेनों की रफ्तार
पहली पाली की परीक्षा छूटने और दूसरी पाली की शुरू होने के बीच जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ गई। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो फुल होने के बाद रेलवे ट्रैक पर भी अभ्यर्थी एकत्र होने लगे। हादसे के खतरे को देखते हुए अप-डाउन लाइन की ट्रेनों की आउटर से प्लेटफार्म के बीच स्पीड को भी कम कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एनाउंस के जरिये भी यात्रियों को आगाह किया जाता रहा।

-
टपरी से लेकर होटलों तक अभ्यर्थियों की भीड़
शुक्रवार को सुबह रेलवे स्टेशन, सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा के आसपास सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां होटलों और सड़क किनारे लगने वाले ठेला, खोमचा व टपरी वालों ने खाना भी महंगा कर दिया।


ऑटो, ई-रिक्शा वालों ने उठाया फायदा, 10 की जगह 30 रुपये वसूले
शहर में ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने भी दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की मजबूरी का फायदा उठाया। आमतौर पर सेटेलाइट बस अड्डा से बरेली कॉलेज, साहू राम स्वरूप कॉलेज, पुराना बस अड्डा व जंक्शन तक का किराया 10 से 20 रुपये लेने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को 30 रुपये तक वसूल किए। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की आपाधापी में अभ्यर्थियों ने बिना झिकझिक के यह किराया दिया भी।
विज्ञापन




ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए जद्दोजहद, कई गिरकर चोटिल
रेलवे ने परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को बरेली सिटी-कासगंज, बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष ट्रेन को देरी से चलाया। 20 से ज्यादा ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए। इनमें आठ ट्रेनें बरेली होते हुए गुजरती हैं। 41 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया। इसके बाद भी ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण हालात ऐसे रहे कि जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्री प्लेटफार्म पर गिरकर चोटिल भी हुए। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें