बरेली। रविवार को जंक्शन पर पहुंची आर्मी स्पेशल का एसी खराब हो गया। इसकी शिकायत कंट्रोल रूम से की गई। कंट्रोल ने जंक्शन पर अलर्ट किया और आर्मी स्पेशल आने से पहले टेक्नीकल टीम प्लेटफार्म पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने एसी ठीक किया और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया।