बरेली। सेना की गरुड़ डिवीजन ने सैनिक परिसर में दिवाली मेला लगाया। रविवार को मेले का प्रारंभ गरुड़ डिवीजन के मेजर जरनल वीपीएस भाकुनी और उनकी पत्नी श्रीमती मधु भांकुनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। परिवार में खुशियां नारी ही लाती है। बेटी बचाओ की थीम पर आयोजित मेले में कहा कि हमारी कितनी ही गौरवशाली बेटियेां ने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन किया है। हमें बेटियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। बेटियों का सम्मान बेटों से भी कहीं ज्यादा किया जाना चाहिए। मेले में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा बच्चों के झूले, खान पान के स्टाल लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए पसंदीदा खरीददारी के इंतजाम किए गए हैं।