फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेना के जवानों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नकटिया नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए छावनी परिषद ने बुधवार को ‘सेविंग द रिवर-नकटिया से नाथ गंगा’ अभियान शुरू किया। नदी और तट की सफाई कर 11 हजार पौधे लगाने के साथ ही, प्रस्तावित हरित पट्टी बनाने की योजना का भी शुभारंभ हुआ। अभियान में भारतीय सेना के जवानों, छावनी परिषद के स्टाफ अन्य सहभागी संस्थाओं ने नदी क्षेत्र में श्रमदान किया। टीमों ने नदी और किनारों पर जमा कचरा, मलबा आदि हटाए। नदी तटों को आगे के संरक्षण और पौधरोपण के लिए तैयार किया गया। छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के मुताबिक पौधरोपण हरियाली बढ़ाने समेत नकटिया से नाथ गंगा तक प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर का आधार भी बनेगा। ताकि नदी तट को हरा भरा बनाने समेत जैव विविधता को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय संतुलन बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें