फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। घर जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य को रास्ते में रोक कर दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। इतने में आवाज सुनकर वहां काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के मनपुरा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रणधीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 25 जून की शाम पांच बजे हृदयपुर गांव से अपने गांव जा रहे थे। तभी कपूरपुर गांव निवासी ओमवीर व उसके दो अन्य साथियों ने रास्ता रोक लिया और गाली- गलौज करने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ओमवीर ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल बाल बच गए। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए, तब तक आरोपी धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें