फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर की बसंत विहार कॉलोनी निवासी दवा कंपनी के एरिया मैनेजर 37 वर्षीय नरेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई कुलवंश ने बताया कि नरेश एक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार शाम ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। मिनी बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। नरेश के परिवार में पत्नी चंदा, एक बेटा और एक बेटी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें