फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में छात्राएं- न्याय तभी, जब हैदराबाद के दरिंदों को मिले मौत की सजा

विज्ञापन
हैदराबाद के दरिंदों को मिले मौत की सजा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में छात्राओं की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग

लखीमपुर खीरी। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या। फिर शव जला देने की घटना से छात्राओं से आक्रोश है। दिल दहला देने वाली इस वारदात ने एक बार फिर दिल्ली में हुए निर्भया कांड की खौफनाक घटना की याद दिला दी। छात्राओं का कहना है कि हैवानियत करने वाले दरिंदों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। ताकि बेटियों के साथ ऐसा दुस्साहस करने के बारे में कोई सोच भी न सकें। इसके लिए सरकार सख्त कानून बनाए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।
विज्ञापन


छात्राओं की मांग दोषियों को जिले सजा-ए-मौत
महिला सुरक्षा के लिए सरकार को गंभीरता से विचार कर सख्त कानून बनाना चाहिए। महिला डॉक्टर के अपराधियों को फांसी देनी चाहिए।
-सोनम सिंह, छात्रा, डायट

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। अपराधियों के लिए सख्त सजा का प्रावधान हो, जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सकें।
-करिश्मा, छात्रा, डीएलएड

ऐसी घटनाओं से महिलाओं का मनोबल टूटता है। सरकार को चाहिए कि ऐसा कानून बनाए, जिससे महिलाएं बिना डर के घर से निकल सकें।
-शिवानी वर्मा, छात्रा

पहले निर्भया और अब महिला पशु चिकित्साधिकारी। सरकार को चाहिए कि ऐसे दरिंदों को खुलेआम फांसी पर लटकाने का कानून बनाए, जिससे बेटियां सुरक्षित रह सकें।
-कंचन मिश्रा, छात्रा

महिला अपराध पर तभी अंकुश लगेगा जब इसके लिए कानून में सख्त सजा का प्रावधान होगा। सरकार को चाहिए कि समाज के इन दोषियों को मौत की सजा हो।
-सोनी वर्मा, छात्रा, डायट

महिला डॉक्टर के साथ जो घटना हुई है वह अत्यंत दु:खद है। समाज के दुश्मनों को खुले आम फांसी पर लटका देना चाहिए।
-सुधा जायसवाल, छात्रा, डीएलएड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें