फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फसल बीमा के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

Sat, 13 Jul 2024 06:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारी बारिश से नदियां उफना रही हैं और खेत जलमग्न हो रहे हैं। इस बीच प्राकृतिक आपदा से फसल के नुकसान से बचाव के लिए संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने मंडल के सभी जिलों के किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की है, ताकि आर्थिक हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बरेली में धान, बाजरा, उर्द, तिल, बदायूं में धान, मक्का, बाजरा, उर्द, तिल, शाहजहांपुर में धान, मक्का, बाजरा, उर्द, तिल, पीलीभीत में धान और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत बरेली, शाहजहांपुर में मिर्च, केला, बदायूं में मिर्च अधिसूचित फसल है। फसल बीमा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान कृषि रक्षक पोर्टल, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 या उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी या बैंक से संपर्क कर सकते हैं। बीमा इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से होता है।
अधिसूचित फसलों का प्रीमियम दो और औद्यानिक फसलों का पांच फीसदी है। बीते वर्ष खरीफ-2023 में मंडल में कुल 50,266 किसान बीमा से आच्छादित हुए, इसमें 2,014 किसानों को 9,75,5507 रुपये की क्षतिपूर्ति मिली थी। खरीफ-2024 में अब तक 11,378 किसानों ने ही बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें