बरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद में सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। विद्यालय से जारी पत्र के अनुसार कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बरेली का मूल निवासी हो। सत्र 2024-25 में जिले से ही सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत हो। अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनों तिथि शामिल) के बीच का होना चाहिए। संवाद