बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए जल्द पोर्टल खोला जाएगा।
शहर के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक की तरह ही परास्नातक के भी विभिन्न पाठ्यक्रमोंं में प्रवेश दिया जा रहा है। इसमें वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए समाजशास्त्र, संगीत, राजनीति विज्ञान और गृह विज्ञान में कराया जाता है। प्रत्येक में 60 सीटें निर्धारित हैं। वहीं, एमएससी बॉटनी की 30 सीटों पर प्रवेश किया जाएगा। कन्या भूड़ कॉलेज में एमए अंग्रेजी में 60, हिंदी में 60, संगीत (तबला) में और पेंटिंग में 30 सीटें हैं। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में एमए समाजशास्त्र, संगीत (वोकल) व ड्रॉइंग और पेंटिंग, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी साहित्य, संगीत (तबला), गृह विज्ञान, फैशन डिजाइन, शिक्षा एमकॉम, एमलिब व इन्फोर्मेशन साइंस, एमएससी गृह विज्ञान में प्रवेश किए जाएंगे। विवि परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, बीपीएड, पीजी डिप्लोमा और (एलएलबी तीन वर्षीय और एमएड स्ववित्त पोषित) में 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
बरेली कॉलेज में सबसे अधिक सीटें
बरेली कॉलेज में एमए हिंदी की 80, अंग्रेजी की 160, संस्कृत की 80, उर्दू की 80, दर्शनशास्त्र की 80, भारतीय इतिहास की 160, अर्थशास्त्र की 240, राजनीति शास्त्र की 80, समाजशास्त्र की 160, ड्राइंग व पेंटिंग की 25, गणित की 80, सैन्य अध्ययन की 20, सांख्यिकी की 20 और भूगोल की 60 सीटों पर आवेदन की जाएगी। इसी तरह एमएससी भौतिक शास्त्र में 30, रसायन शास्त्र में 50, प्राणीशास्त्र में 22, वनस्पति शास्त्र की 20, सांख्यिकी की 25, सैन्य अध्ययन की 40, गणित की 120, पर्यावरण (सेल्फ फाइनेंस) की 40 व एमकॉम (पूर्वार्द्ध) की 240 सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक पोर्टल खोला जा सकता है। संवाद