सिरौली। पाॅक्सो एक्ट के मुकदमे में फंसे एक युवक द्वारा तमंचा लेकर दौड़ाने के मामले में प्रेमिका के भाई ने अब पुलिस उपमहानिरीक्षक से शिकायत की है।
पीड़िता के भाई ने बताया कि परिचित युवक उसकी चचेरी बहन को ले गया। उन्होंने उसपर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब बह जमानत पर आ गया। उसके बाद से उक्त युवक उनके परिवार का दुश्मन बन गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह उसका भाई गोबर डालने खेत पर जा रहा था। संदीप अपने परिजनों के साथ आकर उसको घेर लिया और तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया, जो मिस हो गई। वह किसी तरह वहां से भाग निकला। बता दें कि कुछ दिनों पहले उसने स्वयं को गोली से मारकर छत पर चढ़कर पुलिस को छकाया था। पुलिस कड़ी मशक्कत के तीन घंटे बाद उतारकर थाने ले गई। संवाद