गुलड़िया। गुलड़िया गौरी शंकर में चल रहा आंवला प्रीमियर लीग (एपीएल) का फाइनल मैच अब बिसौली और हरदासपुर की टीमों के मध्य होगा।
बुधवार को एपीएल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के अंतर्गत हरदासपुर और कुंवर गांव के मध्य भिड़ंत हुई थी, जिसमें हरदासपुर की टीम विजय होकर फाइनल में पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बदायूं के बिसौली और बरेली के आलमपुर की टीमों के मध्य मैच खेले गए। इसमें बिसौली की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 99 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए आलमपुर की टीम 12 ओवर में 92 रन ही बना सकी और बिसौली की टीम ने यह मुकाबला जीत कर आंवला प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संवाद