फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुष्का सिंह ने हासिल किया सहायक आयुक्त वाणिज्य कर का पद

Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गांव धनैती खरगपुर की मूल निवासी अनुष्का सिंह ने यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके सहायक आयुक्त वाणिज्य कर का पद हासिल किया है। वह इससे पहले भी परीक्षा पास करके आबकारी निरीक्षक व पुलिस उप अधीक्षक पद पर चयनित हुई थीं। फिलहाल वह लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। अनुष्का सिंह के पिता अमर सिंह, सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। पिता ने बताया कि अनुष्का शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। अनुष्का की बड़ी बहन लेखपाल, छोटी बहन डाक घर में क्लर्क व भाई अध्यापक है। माता गृहिणी हैं। पिता अमर सिंह 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें