बरेली। फरीदपुर के अमित मेडिकल स्टोर से लिया गया एंटी फंगल क्रीम का सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संयुक्त आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बरेली में इसकी सप्लाई रोक दी है। यह सैंपल हिमाचल प्रदेश के सलोन स्थित दवा फैक्टरी का है। उन्होंने बताया कि औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने एंटी फंगल क्रीम का सैंपल 26 जून 2025 को फरीदपुर में अमित मेडिकल स्टोर से संग्रहीत किया था, जो प्रयोगशाला की जांच में फेल आया है। एंटी फंगल क्रीम का उपयोग त्वचा रोग में होता है। अब इस मामले की विवेचना औषधि निरीक्षक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रकरण में जांच के लिए औषधि निरीक्षक राजेश कुमार हिमाचल प्रदेश जाएंगे। जांच बाद दवा निर्माता कंपनी और मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया जाएगा। संवाद