35 दिन में तीसरी वारदात
शाही थाना क्षेत्र में 35 दिन में यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व 30 जून को आनंदपुर गांव निवासी प्रेमवती (55) का गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। वह भी घास काटने गई थीं। 17 जून को कुल्छा गांव की धानवती का सड़ा-गला शव भी गन्ने के खेत में मिला था। अब एक और महिला का शव मिला है। यह भी घास लेकर आ रही थी।