फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारादरी इलाके से एक और बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बारादरी इलाके से एक और बालक लापता हो गया है। नवादा शेखान पुराना शहर निवासी रामपाल सिंह राठौर का कहना है कि 13 सितंबर से उनका 10 वर्षीय पोता पवन राठौर लापता है। उस दिन ईसाइयों की पुलिया से गणेशशोभा यात्रा निकल रही थी। उसे देखने के लिए उनका पवन भी चला गया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। उन्होंने पवन को तलाशने की काफी कोशिश की। उसे आसपास इलाके में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इससे उन्होंने बारादरी थाने में बालक के लापता होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसी दिन गंंगापुर मोहल्ला निवासी करनपाल का 10 वर्षीय बेटा यश भी लापता हो गया था। अभी तक उसका भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस दोनों बच्चों को तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें