बरेली। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बाद पार्टी के एक और नेता शारिक अब्बासी ने पुलिस की कार्यशैली से आहत होकर धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है। शारिक ने पिछले साल आईएमसी नेता साजिद सकलैनी पर लात मारकर पत्नी का गर्भ गिराने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा के दबाव में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
शारिक ने वीडियो जारी कर बताया कि दस महीने से अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक गया हूं। मेरे धर्म के लोग ही भक्षक बने हुए हैं। मैं मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हो जाऊंगा। मैं मुस्लिम हूं, इसलिए तौकीर रजा अपनी ताकत दिखा रहे हैं। किसी हिंदू को ताकत दिखा दें तो उन्हें खुद पता चल जाएगा कौन क्या है? शारिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में आईएमसी के पूर्व मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। ब्यूरो
-
यह मेरे कार्यकाल से पहले का मामला है। संबंधित वीडियो की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - अनीता चौहान, सीओ तृतीय