फोटो। पुलिस हिरासत में नकली नोट कारोबारी सलमान।
हल्दूचौड़/लालकुआं। नकली नोट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को 500 के 79 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। दबोचा गया आरोपी बरेली का रहने वाला है। अब तक इस मामले में आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक अभी और गिरफ्तारी होनी है, जिसमें एक सफेदपोश नेता भी शामिल बताया जा रहा है।
बता दें कि इलाके में नकली नोटों का कारोबार करने वाले लालकुआं निवासी सुनार शिवम वर्मा को पुलिस ने पांच सौ रुपये के 18 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में नकली नोट का नेटवर्क पश्चिम बंगाल में होने की बात सामने आई। बीते सोमवार को पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इधर, फरार चल रहे बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी सलमान खां को मंगलवार को लालकुआं पुलिस ने पुराने चेकपोस्ट सुभाषनगर, बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 39,500 कीमत के 500 के 79 नकली नोट बरामद किए हैं। संवाद