फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवारा कुत्तों की संख्या रोकेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Sat, 03 Feb 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
ककरा में निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर रोक लगेगी। इसके लिए ककरा में डंपिंग ग्राउंड के पास ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बन रहा है। संभवत: मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद आवारा कुत्तों की नसबंदी यहां हो सकेगी।
विज्ञापन

सड़कों पर घूमते लावारिस कुत्तों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कुत्तों के राहगीरों पर हमले करने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में नगर निगम लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की कवायद में जुट गया है। कार्यदायी संस्था सीनएंडडीएस के माध्यम से निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के ग्राउंड लेवल का कार्य पूर्ण हो चुका है। अवशेष निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नामित एजेंसी के कर्मचारी सड़क के लावारिस कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ले जाएंगे, जहां विशेषज्ञों की टीम उनकी नसबंदी करेगी। एक सप्ताह तक सेंटर पर ही रखकर उनकी देखरेख की जाएगी, फिर वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, जहां से कुत्तों को पकड़ा गया था। सेंटर के निर्माण में 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए मार्च तक का समय दिया गया है।
-
बरेली की फर्म के नाम हुआ टेंडर
लावारिस कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बरेली की एक फर्म के नाम टेंडर हुआ है। इसको 1220 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से दिया जाएगा। कुत्ते को पकड़ने वाली एजेंसी ही उनकी नसबंदी और देखरेख करेगी।
विज्ञापन

-
शहर में चार हजार से अधिक लावारिस कुत्ते
शहर में चार हजार से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। इनकी गणना पूर्व में कराई गई थी। बताया जाता है कि एक लाख की मानवीय जनसंख्या पर 1200 से 1300 कुत्ते होने का अनुमान है। इनकी नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है।
-
जारी होगा टोल फ्री नंबर
लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए किसी भी क्षेत्र से लोग एजेंसी को कॉल कर सकेंगे। उन्हें टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इस पर काॅल करके समस्या से एजेंसी के कर्मचारियों को अवगत करा सकेंगे।
-
नगर निगम ककरा में डंपिंग ग्राउंड के पास ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण करवा रहा है जहां लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। कुत्तों को पकड़ने का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें