फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनिक-आमिर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। जेपीएन इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि बालक वर्ग (अंडर-17) में अनिक शर्मा 100, 200, 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। मोहम्मद आमिर ने 1500, 3000 मीटर दौड़ जीती। लॉन्ग जंप और जैवलिन थ्रो में सनी पहले स्थान पर रहे। देवेंद्र 3000 मीटर दौड़ और जितेंद्र जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग (अंडर-14) में शाहे उम्मय ने 400, 600 मीटर दौड़ जीती। कनक यादव 200, 400 मीटर दौड़ में द्वितीय रहीं। सोनम ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, एसएसटी इंटर कॉलेज, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बढ़ेपुरा, बीजामऊ आदि के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें